Jay Shah On Domestic Cricket : भारतीय टीम के कुछ बड़े सितारे डोमेस्टिक क्रिकेट छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग को अधिक महत्व दे रहे हैं। जिसके बाद जय शाह ने साफ कह दिया है कि हिंदुस्तान के लिए क्रिकेट खेलने की चाह रखने वाले खिलाड़ियों को डोमेस्टिक क्रिकेट को अहमियत देनी होगी। जिसके बाद ही उनका भारतीय टीम में चयन होगा।
पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी टीम से बाहर होने के बावजूद डोमेस्टिक क्रिकेट से अधिक इंडियन प्रीमियर लीग को महत्व देने लगे हैं। हाल ही में ईशान किशन को भी रणजी ट्रॉफी 2024 में झारखंड की टीम से खेलने की राय दी गई थी। मगर उन्होंने इसको नजरअंदाज करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियों के लिए बड़ौदा में हार्दिक पंड्या के साथ प्रैक्टिक करने चले गए थे।