297
Dattatreya Hosabale: इलेक्टोरल बॉन्ड्स को सार्वजनिक करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद किस पार्टी को कितना चंदा मिला, इसका खुलासा हो गया है। अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स को एक्सपेरिमेंट बताते हुए बोला कि यह समय ही बताएगा कि यह कितना लाभ वाला और असरदार है।
रविवार को आरएसएस के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) ने फिर से दत्तात्रेय होसबाले को सरकार्यवाह निर्वाचित किया। आरएसएस ने ‘एक्स’ पर बोला कि होसबाले 2021 से सरकार्यवाह हैं और उन्हें 2024 से 2027 तक की अवधि के लिए दोबारा से इस पद पर चुना गया है।