Mizoram Telangana Assembly Election: मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। मिजोरम की बात करें तो न्यूज 18 के पोल ऑफ पोल में ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) बहुमत के जादूई आंकड़े तक पहुंचने में सफल हो गई है। पोल ऑफ पोल्स में जेपीएम को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 12 सीटों के साथ्ज्ञ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) है।
उल्लेखनीय है कि मिजोरम के 40 सीटों वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए यहां पर चुनाव 7 नवंबर को ही हो गए थे, वहीं तेलंगाना में अभी में आज यानी गुरुवार को शाम 5 बजते ही चुनाव समाप्त हो गए। वहीं 3 दिसंबर को पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे आएंगे।