कानपुर (इंटरनेट डेस्क). Lal Bahadur Shastri Death Anniversary : लाल बहादुर शास्त्री जवाहर लाल नेहरू के बाद हिंदुस्तान के दूसरे पीएम रहे हैं. पीएम के रूप में उन्होंने 18 महीने हिंदुस्तान की सत्ता संभाली थी. लाल बहादुर शास्त्री अपनी सादगी भरा जीवन जीने, ईमानदारी और सच्चे राष्ट्रवाद के लिए लोगों के बीच याद किए जाते हैं. देशवासियों के लिए स्वयं का जीवन समर्पित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री में लालच की भावना नहीं रही. वह अपने शरीर पर होने वाले खर्च का भी हिसाब रखते थे. उनको लगता था कि जो उन पर खर्च हो रहा है कि उससे कितने देशवासियों को लाभ होगा. लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और सरेंडर की वजह से आज भी बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं.
पढ़ें सादगी के प्रतीक शास्त्री जी के अनमोल विचार
218