नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर विपक्षी पार्टी पर जमकर हमला बोला. संबित पात्रा ने हिंदुस्तान में हुई विदेश मंत्रियों की बैठक का जिक्र करके पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे.
संबित पात्रा ने कहा, आज हिंदुस्तान G20 की अध्यक्षता कर रहा है तथा पूरा विश्व पीएम मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रहा है. अपनी इसी बात पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो विदेश में जाकर कह रहे हैं कि भारत बर्बाद हो गया है. संबित पात्रा ने कहा, भारत एक देश है राहुल गांधी ये बात नहीं मानते हैं. वो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में जाकर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान एक समझौता है. राहुल गांधी ने बोला कि चीन परस्पर मित्रता चाहता है मगर वहां राष्ट्रवाद है. वहां पर येलो रिवर है लेकिन उनको हिंदुस्तान में गंगा नहीं नजर आती है.
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के कैंब्रिज यात्रा के चलते टेलीफोन की जासूसी के मामले पर पलटवार करते हुए कहा, उन्होंने आखिर क्यों अपना टेलीफोन जांच के लिए नहीं दिया और कैंब्रिज जा कर कह रहे हैं की हमारे मोबाइल की जासूसी होती है. वही विदेश में जाकर बोलते है कि हमारे राष्ट्र में जासूसी होती है. एक सिख से कहे क्या आप सिख है ? एक मुसलमान से पूछा क्या आप मुसलमान है ? फिर वो बोलते है , हिन्दुस्तान में तो सिख और मुसलमान सेकंड क्लास की कम्युनिटी है. जम्मू कश्मीर के बारे में राहुल गांधी ने बोला की वहां सिक्योरिटी फोर्सेस और पुलिस खत्म हो चुकी है. उन्होंने बोला की उनको तो वहां आतंकी भी नहीं नजर आए. उनके अनुसार, विदेश में जाकर इस तरह की भाषा का प्रयोग करना ठीक नहीं है. संबित पात्रा ने कहा, राहुल जी पहले आप ब्राइट बने का कोशिश करिए, इण्डिया ब्राइट है.