नई दिल्ली। मिस्र (Egypt) की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी (PM Narendra) आज मिस्र में अल-हकीम मस्जिद पहुंचे । पीएम मोदी अपने मिस्र दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए. इसके साथ ही आज पीएम भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने आज मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल जीत अल-सीसी से भी मुलाकात की.
अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी ने आज मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है. यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में जांबाजी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल जीत अल-सीसी से भी मुलाकात की. इसके पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ. शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और अतिवाद एवं कट्टरता के मुकाबले से संबंधित मुद्दों समेत भारत-मिस्र संबंधों पर चर्चा की थी.
पता हो की, बीते शनिवार को पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर इजिप्ट पहुंचे थे. वहां पहुँचने पर पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर वहां के पीएम ने रिसीव किया था. उन्हें तब गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जानकारी दें की 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय पीएम मिस्र पहुंचा है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने यहां भारतीय मूल के लोगों से एक आत्मीय मुलाकात की थी.