राष्ट्रपति की झलक पाने के लिए लोगों ने किया घंटों इंतजार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विश्व मशहूर गंगा आरती में शामिल होने के जानकारी होने पर उनकी झलक पाने के लिए गोदौलिया चौराहे पर और राजेंद्र प्रसाद घाट पर जगह-जगह लोग उनका इन्तजार कर रहे थे. जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो हर-हर महादेव का उद्घोष कर स्वागत किया.
मां गंगा की भव्य आरती देख राष्ट्रपति मुर्मू भावविभोर
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती देख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावविभोर हो गईं. गंगा तट पर मौजूद जन समुदाय ने उनका स्वागत हर-हर महादेव के जयघोष से किया तो उन्होंने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. गंगा आरती देखने के बाद राष्ट्रपति, गवर्नर और सीएम का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब दशाश्वमेध घाट पहुंचीं तो वहां उपस्थित लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. राष्ट्रपति ने मां गंगा की आरती उतारी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना की. वो मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती देख रही हैं. गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतार रहे हैं. 21 कन्याएं मां गंगा को चंवर डोला रही हैं. काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दशाश्वमेध घाट पहुंचीं. यहां वो मां गंगा की आरती में शामिल होंगी. राष्ट्रपति मां गंगा की आरती उतारेंगी और षोडशोपचार पूजन करके देशवासियों के कल्याण की कामना करेंगी. मंच पर बैठकर मां गंगा की आरती भी देखेंगी. गंगा सेवा निधि के नौ अर्चक आरती उतारेंगे. 21 कन्याएं भी मां गंगा को चंवर डुलाएंगी. घाट का कोना-कोना दीपों से जगमगाएगा. घाट को फूल-मालाओं से सजाया गया है.
मां गंगा की भव्य आरती देख राष्ट्रपति मुर्मू भावविभोर, घाट से एयरपोर्ट रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रथम काशी आगमन हो चुका है. वाराणसी एयरपोर्ट पर गवर्नर आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की. राष्ट्रपति मुर्मू करीब चार घंटे तक शहर में रहेंगी. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सबसे पहले कालभैरव मंदिर जा रहा है. मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में जाकर हाजिरी लगाएंगी. धाम में प्रवेश द्वार से गर्भगृह तक रेड कार्पेट बिछाया गया है. बाबा धाम से निकलकर राष्ट्रपति दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल होंगी. शाम सवा सात बजे के लगभग राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी.