225
अयोध्या: पीएम मोदी (PM Narendra Modi) कल (30 दिसंबर) को यूपी के अयोध्या (Ayodhya) को करोड़ों रुपयों की सौगात देंगे। इसके साथ ही पीएम महर्षि वाल्मिकी तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम (Maharishi Valmiki International Airport Ayodhya Dham) का भी उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले उसकी मनमोहक फोटोज़ सामने आई है।
अयोध्या एयरपोर्ट का आर्किटेक्चर और डिजाइन बहुत खास है। इस एयरपोर्ट की बनावट की थीम श्रीराम के जीवन से प्रेरित है। बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्सों को ईश्वर श्रीराम के जीवन को दर्शाने वाली क्षेत्रीय कला, पेंटिंग और भित्तिचित्रों से सजाया गया है।