PM Modi In Delhi : पीएम मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के बाद आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। बता दें कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी (भाजपा) के गुजरात के सांसदों, विधायकों और पार्टी की प्रदेश इकाई के शीर्ष नेताओं के साथ दोपहर भोज कर राज्य की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की। बीजेपी के एक विधायक ने इसे परिवार के मिलन जैसा करार दिया। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना
वहीं, इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी।आर। पाटिल और नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों-बाबूभाई देसाई और केसरीदेवसिंह जाला गांधीनगर सर्किट हाउस में पीएम के साथ हुए भोज में शामिल हुए। इसके बाद पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बीजेपी के लगभग सभी 156 विधायक भोज में शामिल हुए। गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में सेमीकंडक्टर उद्योग पर केंद्रित प्रदर्शनी-सम्मेलन ‘सेमीकॉनइंडिया 2023’ का उद्घाटन करने के बाद पीएम सर्किट हाउस पहुंचे।