प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को चतरा आ रहे हैं . पीएम के आगमन को लेकर तैयारी बल शोर से की जा रही है. एसपीजी के जवान क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंध का जायजा ले रहे हैं. पीएम मोदी जिले के सिमरिया-टंडवा पथ स्थित मुरवे मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आगमन से पूर्व हेलीपैड का पूर्वाभ्यास किया गया. सभा स्थल को एसपीजी ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है. जनसभा में लगभग चार लाख लोगों के आने की आसार है. इसे लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगायी जा रही हैं.
भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे लोग
यहां चतरा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के काफी संख्या में बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और मतदाता पीएम को सुनने पहुंचेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटे हैं. तीन हेलीपैड का निर्माण किया गया है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत कई नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर लगातार जायजा ले रहे हैं. बीजेपी से हजारीबाग प्रत्याशी मनीष जसवाल और चतरा उम्मीदवार कालीचरन सिंह के पक्ष में चुनावी सभा आयोजीत है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बीजेपी नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं. क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर लोगों से जनसभा में शामिल होने की अपील की जा रही है.
दूसरी बार चतरा आ रहे हैं पीएम
प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार नरेंद्र मोदी चतरा पहुंचेंगे. इसे लेकर लोग भी उत्सुक हैं. इसके पूर्व 2014 में नरेंद्र मोदी चतरा में सांसद उम्मीदवार सुनील सिंह के पक्ष मे चुनावी सभा किये थे. दस सालो बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी दुबारा चतरा की धरती पर कदम रखेंगे. इधर पीएम के कार्यक्रम को लेकर चतरा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में भाजपाई समेत आम लोगों के बीच भारी उत्साह है. पीएम के साथ बीजेपी और आजसू गठबंधन के दर्जनों शीर्ष नेता|