PM Modi on WhatsApp: खुशखबरी! अब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर फॉलो करने के साथ ही मैसेजिंग एप्लिकेशन वाट्सएप चैनल्स में भी जुड़ सकते हैं। मंगलवार को जारी सूचना के मुताबिक, पीएम मोदी अब वॉट्सऐप चैनल्स से जुड़े हैं। वॉट्सऐप चैनल की मदद से लोग एकतरफा ब्रॉडकास्ट चैनल शुरू कर सकते हैं।
तीन स्टेप में PM मोदी के वॉट्सऐप चैनल से जुड़ें स्टेप-1: अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन पर वॉट्सऐप खोलें और अपडेट टैब पर जाएं। स्टेप-2:फाइंड चैनल विकल्प पर क्लिक करें और “नरेंद्र मोदी” खोजें। स्टेप-3:आपको पीएम मोदी का चैनल दिखेगा, जो फॉलो करने के लिए उपलब्ध है। चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने का तरीका? पीएम मोदी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं। खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर और उनके वॉट्सऐप चैनलों से जुड़ने से संकेत मिलता है कि बीजेपी अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से जुड़े रहने के लिए सभी उपलब्ध प्लेटफार्मों का उपयोग करेगी। यह घटनाक्रम उस दिन सामने आया है, जब संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में स्थानांतरित हुई।
वॉट्सऐप चैनल क्या हैं? वॉट्सऐप चैनल व्यवस्थापकों के लिए टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर भेजने के लिए एक तरफा प्रसारण उपकरण है। चैनल अपडेट्स ऑन वॉट्सऐप नामक एक नए टैब में पाए जा सकते हैं। जहां आपको स्टेटस और आपके द्वारा अनुसरण किए जाने वाले चैनल मिलेंगे। जो परिवार, दोस्तों और समुदायों के साथ आपकी चैट से अलग होंगे।