चूरू। पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश भर में 17 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा प्रदेश की जनता को संबोधित किया। जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम वीसी के जरिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े रहे तथा सभी कार्यक्रमों में पीएम मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया।
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, सीईओ पीआर मीणा, प्रधान दीपचंद राहड़, चूरू एसडीएम अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विकसित हिंदुस्तान संकल्प यात्रा के लाभ पाने वाले और आमजन मौजूद रहे।