Rajasthan Congress: जयपुर पहुंची कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन रजनी पाटिल ने अपने ही पार्टी के नेताओं को दो टूक बोला कि कांग्रेस पार्टी ही कांग्रेस पार्टी को हराती है। कांग्रेस पार्टी को कोई दूसरा नहीं हरा सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन के बयान के कई राजनीतिक अर्थ हैं। रजनी पाटिल ने सीधे तौर पर किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्होंने इशारों ही इशारों में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही राजनीतिक अदावत की और इशारा कर दिया।
दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारी का जायजा लेने जयपुर आई कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन रजनी पाटिल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार पर बोला कि कांग्रेस पार्टी ही कांग्रेस पार्टी को हराती है, कांग्रेस पार्टी को कोई दूसरा नहीं हरा सकता है। इसलिए हम सबको एक साथ आना ही पड़ेगा। हम एक साथ लड़ेंगे तो ही जीत सकेंगे।