नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट पर चहलकदमी कर रहा है। चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग के पश्चात् रोवर को लैंडर से बाहर निकलकर जाते हुए देखा गया। इसरो की ओर से इसका वीडियो जारी किया गया है। इसरो ने विक्रम लैंडर से भेजी गई चांद की सतह की नयी फोटोज़ जारी कीं।
प्रज्ञान रोवर चंद्र रहस्यों की खोज कर रहा है। प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। पीएम मोदी ने विक्रम लैंडर जहां उतरा उस जगह का नाम शिव शक्ति प्वाइंट रखा। चांद की सतह से रोवर के माध्यम से विक्रम लैंडर लगातार नयी फोटोज़ भेज रहा है। रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के रहस्यों का पता लगा रहा है।