डॉ. भरत शर्मा (सदस्य – एन.सी.एफ. ), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानपत्तन इंदौर की निदेशिका आर्यमा सान्याल को भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण एवं प्रतिबद्धता को संज्ञान में रखते हुए सांस्कृतिक विरासत, आयोजनो, समवर्धन और संरक्षण किए गए सराहनीय प्रकल्प हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सीआईएसएफ़ के हॉल में हुए इस सम्मान समारोह में सीआईएसएफ़ प्रमुख CI श्री मनिंदर सिंह जी, ACI श्री श्रीमाली जी, श्रीमती मधु रमेशचंद्र शर्मा, RJ गौरव, श्री अर्जुन सान्याल व इंदौर विमानपत्तन के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ज्ञात हो कि विमानपत्तन इंदौर की निदेशिका आर्यमा सान्याल के इंदौर कार्यभार सम्भालने के बाद से अभीतक विश्व में किसी भी विमानपत्तन परिसर से सर्वाधिक सांस्कृतिक आयोजन किए गए है और ना केवल राष्ट्रीय वरन स्थानीय कलाकारों, काथाकार, चित्रकार, नृत्य व संगीतज्ञों को मंच साझाकर प्रेरित करने का अभूतपूर्व और अनुकरणीय कार्य किया है ।
उक्त अबसर पर सीआईएसएफ़ द्वारा विमानपत्तन इंदौर की निदेशिका आर्यमा सान्याल का सम्मान भी किया गया और विमानपत्तन अधिकारी श्री संजय रियाना द्वारा गीत संगीत का मधुर संयोजन कर कार्यक्रम को गरिमायुक्त बना दिया ।