प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया. उन्होंने पुष्य नक्षत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पर्चा दाखिला किया. कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई एनडीए गठबंधन के कई कद्दावर नेता साथ रहे. पीएम नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन आयोग को हलफनामा दिया. जिसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी.
पीएम नरेंद्र मोदी के दिए गए हलफनामें के अनुसार उनके 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपये की संपत्ति है. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पास 52 हजार रुपये कैश है. इसके अतिरिक्त उनके स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया में दो एकाउंट है. एक गुजरात के गांधीनगर में है तो दूसरा वाराणसी के शिवाजी नगर शाखा में खाता है. गुजरात वाले स्टेट बैंक के एकाउंट में 73 हजार 304 रुपये और वाराणसी वाले में 7 हजार रुपये हैं. पीएम नरेंद्र मोदी की 2 करोड़ 85 लाख 60 हजार 338 रुपये की एफडी भी करा रखी है.