सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जिसे रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में जाना जाता है, जो कश्मीर में पाक के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तैनात है। कहा जा रहा है, कि होली के मौके पर जवानों और अफसरों ने जम कर होली मनाई है। कश्मीर में न सिर्फ़ सीमा सुरक्षाबल के जवान, बल्कि कश्मीर घाटी में तैनात इंडियन आर्मी और सीआरपीएफ के जवान भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए अपने घर से दूर, रंगों के इस त्योहार को पूरे जोश के साथ इंकार रहे हैं। कश्मीर डिवीजन के सीमा सुरक्षा बल फ्रंटियर, जो नियंत्रण रेखा पर तैनात हैं और परिचालन कर्तव्यों का भी ख्याल रखते हैं।
देश के कई हिस्सों से आए सीमा सुरक्षा बल जवान एक परिवार की तरह एक-दूसरे के साथ रंगों का त्योहार मनाते देखे गए। त्योहार का दिन ऐसा होते हैं जब ऑफिसर जवान में कोई फर्क नहीं किया जाता, सभी एक साथ त्योहार मनाते हैं।