187
एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने शनिवार को उप राष्ट्रपति चुनाव में 500 से अधिक मतों से जीत हासिल की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 200 से कम मत मिले. समाचार है कि 725 मतों की गिनती के बाद 15 मत गैर कानूनी पाए गए, वहीं, 55 सांसदों ने वोट नहीं डाला. लोकसभा में 36 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से परहेज किया था. हालांकि इनके दो सांसदों ने मतदान किया था.
वहीं जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनते ही झुंझुनू स्थित उनके गांव किठाना में उत्सव का माहौल प्रारम्भ हो गया. वीडियो में गांव की महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य करती हुई दिखाई दे रही हैं