230
कारोबारी जगत में हिंदुस्तान को बड़ी कामयाबी मिली है. हिंदुस्तान को ईरान का चाबहार बंदरगाह परिचालन करने के लिए मिल गया है. हिंदुस्तान अगले 10 सालों के लिए इस बंरदगाह को चलाएगा. यह पहला मौका है जब हिंदुस्तान विदेश में स्थित किसी बंदरगाह का प्रबंधन अपने हाथ में लेगा. चाबहार बंदरगाह ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है. इस बंदरगाह को हिंदुस्तान और ईरान मिलकर विकसित कर रहे हैं.
‘एक्स’ के जरिये दी गई जानकारी