149
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी बोला कि सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी बीमा राशि के लिए दावा करने के 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करेगी.
रमेश ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘वर्ष 2016 में निवर्तमान पीएम ने फसल बीमा योजना लागू की. इसका क्या नतीजा निकला? बीमा कंपनियों ने पीएम फसल बीमा योजना से 40,000 करोड़ रुपये का फायदा कमाया है. वहीं किसान बीमा राशि का भुगतान नहीं होने की परेशानी से जूझ रहे हैं.’’