Rajasthan Political Crisis: राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस पार्टी (Congress) में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच टकराव का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव को लेकर अहम बैठक हो रही है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में पायलट-गहलोत टकराव को सुलझाने के लिए आलाकमान पावर शेयरिंग फार्मूले पर विचार कर सकता है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई विधायक और मंत्री भी शामिल हैं। बैठक के दौरान एक अहम तस्वीर भी सामने आईं। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग में जुड़े, जैसे ही गहलोत स्क्रीन पर दिखाई दिए तो सचिन पायलट उनकी तरफ देखकर मुस्कराए।
क्या सुलझेगा गहलोत-पायलट विवाद?
बता दें कि इस बैठक में आनें वाले राजस्थान चुनाव को लेकर भी अहम चर्चा होगी। दरअसल अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच काफी समय से टकराव चला आ रहा है। पायलट ने गहलोत गवर्नमेंट पर करप्शन के आरोप लगाए थे और जन संघर्ष यात्रा भी की थी। इसके जरिए पायलट कई जिलों में गए और लोगों को एकजुट करने की प्रयास की थी।
खरगे ने किया ये ट्वीट
इस बीच कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का ट्वीट आया है कि जन-सेवा, राहत और सबका उत्थान, प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान। कांग्रेस ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुंचाया है। पार्टी एकजुट होकर आनें वाले चुनाव में जनता के बीच जाएगी। राजस्थान का हर वर्ग- किसान, खेत-मजदूर, युवा, महिलाएं और समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सब की आकांक्षाओं का ख्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस पार्टी के हाथों में सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा।
कांग्रेस आलाकमान करेगी बड़ा फैसला
गौरतलब है कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में हो रही अहम बैठक में पायलट-गहलोत टकराव को सुलझाने के लिए आलाकमान कर सकती है। जान लें कि दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में आनें वाले राजस्थान चुनाव को लेकर जरूरी बैठक जारी है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक बुलाई है। मीटिंग में राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महासचिव भंवर जितेंद्र, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, तीनों सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई नेता उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्वस्थ होने के कारण बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे, जिसके लिए मीटिंग हाल ने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।