201
नयी दिल्ली. पीएम मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद किया. उन्होंने कहा कि सेवा और भाईचारे के ईसा मसीह के आदर्श लोगों का मार्गदर्शन करते हैं.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के साहस और बलिदान को याद करते हैं. सेवा और भाईचारे के उनके आदर्श कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं.’’ गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है.बताया जाता है इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था. इस दिन को होली फ्राइडे, ग्दर फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है