महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज परिवार समेत पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनके पिता संभाजी शिंदे, पत्नी लता शिंदे, सांसद और बेटा श्रीकांत शिंदे, बहु रुषाली शिंदे और पोता रुद्राक्ष उपस्थित रहे. पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद अब शाम 4 बजे एकनाथ शिंदे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. कल सीएम एककनाथ शिंदे अपने एक मित्र के पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे. इसी कड़ी में उन्होंने आज प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकत की.
पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात
पीएम मोदी और अमित शाह से उनकी मुलाकात को एक मजबूत संदेश बताया जा रहा है. दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद से हटाए जा सकते हैं. ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी यह मुलाकात एक मजबूत संदेश है जो लोगों को मुंह बंद करने के लिए काफी है. बता दें कि शरद पवार का साथ छोड़कर जब से अजित पवार ने बीजेपी और शिवसेना का साथ दिया है तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे को सीएम के पद से हटाया जा सकता है.
क्या सीएम पद से हटेंगे एकनाथ शिंदे?
कुछ लोगों का यह भी बोलना था कि एकनाथ शिंदे गुट के कुछ नेता अजित पवार को गवर्नमेंट में लाने के पक्ष में नहीं हैं. इस कारण उनके बीच नाराजगी चल रही है. हालांकि शरद पवार का साथ छोड़कर बीजेपी और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के साथ गवर्नमेंट में शामिल होने वाले अजित पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है. वहीं उनके साथ आए विधायकों को भी मंत्रिपद दिया गया है.