नई दिल्ली (CUET UG 2024 Registration). कुछ सालों पहले शुरू हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा भारत के सबसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम में से एक है. सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा देने के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करना अनिवार्य है. जो स्टूडेंट्स इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, वह भी सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं (CUET Exam). सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
सीयूईटी का फुल फॉर्म सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट है. यह परीक्षा यूजी और पीजी, दोनों स्तरों पर होती है. सीयूईटी यूजी परीक्षा में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर चेक करते रहें. आप चाहें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी सीयूईटी 2024 से जुड़े नोटिफिकेशन और अपडेट्स देख सकते हैं (CUET 2024 Notification).