राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी बुधवार को बड़ी जनसभा करेंगे। इस विशाल जनसभा में करीब दो लाख लोगों के आने की आसार है। जिसमें सर्वाधिक लोग आदिवासी समाज के रहेंगे। राहुल गांधी और अशोक गहलोत तीर-कमान चलाकर और आदिवासी नृत्य में शामिल होकर खुशियों को सेलिब्रेट करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए जरूरी है आदिवासी बाहूल्य इलाका, क्योंकि आदिवासियों के चार जिलों की 19 सीटों पर मौजूदा समय में नौ बीजपी, सात कांग्रेस, दो बीटीपी, और एक निर्दलीय विधायक है। जिन्हें साधने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी विश्व आदिवासी दिवस पर बड़ा राजनीतिक मैसेज चुनावी राज्य राजस्थान में देने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीसीसी चीफ डोटासरा, प्रभारी रंधावा, तीनों सह प्राभारी, गहलोत गवर्नमेंट में मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, अर्जुन बामनिया, विधायक गणेश घोघरा समेत कई नेता, ज़िलाध्यक्ष, प्रभारी राहुल गांधी और मुख्यमंत्री गहलोत की जनसभा को आखिरी रूप देने में जुटे हुए हैं।
राहुल गांधी का बांसवाड़ा से बेणेश्वर धाम का यह दौरा कोई अचानक नहीं बना है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की जीत की रणनीति का एक बड़ा हिस्सा है। क्योंकि आदिवासी बाहुल्य 4 जिलों की 19 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें अनुसूचित जन जाति यानी एसटी के लिए रिजर्व हैं। राजस्थान में एसटी रिजर्व कुल 25 सीटें हैं, उनमें से 16 सीटें सिर्फ़ इन 4 जिलों में हैं। जो दक्षिणी राजस्थान के वागड़ में आते हैं। शायद यही वह कारण था कि पीएम मोदी की भी मानगढ़ धाम में ही पिछले दिनों भाजपा ने जनसभा करवाई थी।