2024 के चुनाव से पहले ओडिशा में राजनीतिक माहौल गर्माता नजर आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कुछ केंद्रीय नेता जनवरी 2024 में राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। दोनों राष्ट्रीय दलों के केंद्रीय नेता राज्य के नेताओं के साथ संगठन और रणनीतियों पर चर्चा करके 2024 चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। जिसके बाद प्रधा मंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा दौरे पर आने वाले हैं।
कांग्रेस और भाजपा की ओडिशा की राज्य इकाइयों को उम्मीद है कि अब ओडिशा के मतदाताओं पर शीर्ष नेताओं के सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
वहीं भाजपा नेता जयनारायण मिश्र ने बीजद सरकार के खिलाफ कड़ी लड़ाई का संकेत देते हुए कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने विधायकों और नेताओं से जनवरी 2024 तक संगठनात्मक कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।