Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण की 13 लोकसभा सीटों में आनें वाले 26 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे। इन 13 सीटों में भीलवाड़ा भी शामिल है। भीलवाड़ा लोकसभा का चुनाव भाजपा पूरी तरह से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर लड़ रही है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी सी पी जोशी की छवि को भुनाने में जुटी है। बता दें कि भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर लगातार 4 चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है।
भीलवाड़ा शहर में ही दोनों दलों के इक्का दुक्का होर्डिंग्स
भीलवाड़ा में भाजपा जमीनी स्तर पर ब्राह्मण और वैश्य समुदाय के गठजोड़ को भी अपनी ताकत बनाने में सफल रही है। भाजपा यहां मजबूत दावा पेश करती है, जिसके चलते चुनाव प्रचार में वो जोश नजर नहीं आता है। भीलवाड़ा शहर में ही दोनों दलों के इक्का दुक्का होर्डिंग्स नजर आते हैं। इस लोकसभा का चुनाव प्रचार ज्यादातर सोशल मीडिया पर नजर आता है।