438
नई दिल्ली . दिग्गज फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के योगदान से बनाई गई अपनी Covid-19 वैक्सीन को पूरे विश्व से वापस ले रही है. कंपनी ने ब्रिटेन की एक न्यायालय में वैक्सीन के घातक साइड इफेक्ट की बात स्वीकार की थी. इसके महीने बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है.
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने स्वेच्छा से हिंदुस्तान में कोविशील्ड और यूरोप में वैक्सजेवरिया के रूप में बेची जाने वाली अपनी Covid-19 वैक्सीन के ‘मार्केटिंग ऑथराइजेशन’ को वापस ले लिया. अब इसका इस्तेमाल यूरोपीय संघ में नहीं किया जा सकेगा.”