गुवाहाटी, 03 जुलाई : असम में बाढ़ (Assam Flood) के कारण 27 जिलों के लगभग 22.17 लाख लोग प्रभावित हैं। अब तक 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 34 में से 27 जिलों के कम से कम 1,934 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। अप्रैल के बाद से बाढ़ और वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। कछार जिले में डूबने से एक और मौत की सूचना मिली है। कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। प्रमुख नदियों के जलस्तर में कमी आई है। हालांकि ब्रह्मपुत्र, कोपिली, दिसांग और बुरहीडीहिंग कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर ही बह रहे हैं। जानिए बाढ़ से जुड़ी ताजा अपडेट्स
Assam Floods : जलमग्न हुआ अधिकांश भूभाग
दरअसल, असम में इस साल अप्रैल में आई प्राकृतिक आपदाओं के बाद से बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। मरने वालों की कुल संख्या 174 हो गई है। असम के 34 में से 27 जिलों के कम से कम 1,934 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। कछार सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है, जिसमें लगभग 12.32 लाख लोग अभी भी प्रभावित हैं, इसके बाद नगांव में लगभग 3.79 लाख और बारपेटा में 22.08 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।