अपने 7वें संस्करण के साथ भारतीय एथलेटिक्स कैलेंडर के बहुप्रतिक्षित घटनाक्रमों में से एक अडानी अहमदाबाद मैराथन का भव्य आयोजन 26 नवंबर को आयोजित होना तय है। 21 सितंबर से इस मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण की आरंभ हो जाएगी। इस साल की मैराथन अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर सुरम्य रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क, पालडी में प्रारम्भ और खत्म होगी।
अडानी #Run4ourSoldiers में प्रतिभाग करने वाली श्रेणियों में पूर्ण मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी), 10 किमी दौड़ और 5 किमी दौड़ हैं। अडानी अहमदाबाद मैराथन एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) द्वारा प्रमाणित है। जिसमें रेस निदेशक के रूप में AIMS के उपाध्यक्ष और तकनीकी निदेशक डेव कैंडी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के सबसे अनुभवी मैराथन निदेशक कैंडी 30 सालों तक कैनबरा मैराथन और सिडनी ओलंपिक मैराथन के लिए भी रेस निदेशक रहे हैं।