बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली है
बात दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष एक साथ होकर चुनाव लड़ना चाह रहा है. इसके लिए पहल बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रारम्भ की और 23 जून को इससे जुड़ी बैठक पटना में हुई थी. अब अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली है. इस बैठक के लिए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजा है. खरगे ने अपने निमंत्रण पत्र में कहा, “बैठक एक बड़ी कामयाबी थी क्योंकि हम हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालने वाले विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे और अगला आम चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए.” कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष ने नेताओं को आगे याद दिलाया कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं.