चंडीगढ़। राष्ट्र की विभिन्न संस्कृति के दर्शन, लोकनृत्य, उल्लास और अंत में पंजाब तडक़े के साथ रोज फेस्टिवल ने विदाई ली। रविवार को छुट्टी होने के कारण हजारों की संख्या में लोग फूलों के इस त्योहार में शामिल होने पहुंचे। रोज फेस्टिवल में आखिरी दिन प्रशासक के सलाहकार प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के मेयर कुलदीप कुमार, वित्त सचिव विजय नामदेव राव जेड, निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा उपस्थित रही।
सुबह ऑन दी स्पॉट पेंटिंग कंपटीशन, ट्रेडिशनल फॉक डांस, अंताक्षरी प्रतियोगिता में लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया। इसके बाद समाप्ति कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण हुआ और ओल्ड इस गोल्ड की प्रस्तुति दी गई। आखिरी दिन राष्ट्र के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी संस्कृति से लोगों को सराबोर किया। इसके गवाह बने हजारों लोग भी इससे अभिभूत नजर आए। इसके बाद मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री गायक अभिलिप्सा पांडा की विशेष प्रस्तुति हुई।