लामुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बोला कि लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ मतदाताओं के लिए 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कल दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुख्य चुनाव आयोग की ओर से अब तक 400 चुनाव कराए जा चुके हैं। इसमें 17 लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं। हम पिछले 2 वर्ष से 18वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
मतदाता सूची में 1.82 करोड़ नए मतदाता जुड़े हैं. इन्हें मिलाकर देशभर में 96.8 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष हैं। 47.1 करोड़ महिलाएं हैं। 48,000 लोग तीसरे लिंग के हैं. बुजुर्ग लोग अपने घर पर ही कर सकते हैं वोट लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 1.5 करोड़ अधिकारी चुनाव कार्य में लगेंगे। 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।