उद्धव ठाकरे ने कहा, अगर आप मेरे घर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते हैं तो इसका तरीका ये है कि आप कॉल करें और आ आएं। हां लेकिन अगर आप दादागिरी का सहारा लेते हैं तो फिर हम भी जानते हैं कि इसे कैसे तोड़ना है। दादगिरी करने वालों को बता दें कि बाला साहब ने हमें सिखाया है कि दादागीरी से कैसे निपटा जाता है। बता दें कि अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी, जिस पर शनिवार को उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी को लेकर अब उद्धव ने ये बातें कही हैं।
हमारे हिन्दुत्व पर सवाल करना ठीक नहीं
उद्धव ठाकरे ने भाजपा और मनसे के शिवसेना के हिन्दुत्व के मुद्दे से दूर हो जाने की बातों पर कहा, कहा जा रहा है कि हमने हिंदुत्व की अनदेखी की है। हिंदुत्व धोती है या क्या कि कभी भी उसको उतार दिया जाए। हमारा हिंदुत्व भगवान हनुमान के गदा की तरह ‘गदाधारी’ है। जिसका हम पालन करते हैं।
उद्धव ने जल्दी ही एक रैली करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जल्ही ही एक रैली कर सबका समाचार लिया जाएगा। ये कमजोर हिंदुत्ववादी आए है। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कोई काम नहीं है, मैं उन्हें अहमियत नहीं देता।