चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने हॉस्पिटल परिसर का दौरा किया और सुविधाओं का मुआयना भी किया. यह केंद्र शासित प्रदेश का पहला चिकित्सा महाविद्यालय है. पीएम ने हॉस्पिटल के निर्माण कार्य से संबद्ध मजदूरों से संवाद भी किया.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहा नमो चिकित्सा शिक्षा और अध्ययन संस्थान को राष्ट्र को समर्पित किया. पीएम मोदी ने साल 2019 में इसका शिलान्यास किया था.
चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने हॉस्पिटल परिसर का दौरा किया और सुविधाओं का मुआयना भी किया. यह केंद्र शासित प्रदेश का पहला चिकित्सा महाविद्यालय है.
प्रधानमंत्री ने हॉस्पिटल के निर्माण कार्य से संबद्ध मजदूरों से संवाद भी किया.
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली, दमन एवं दीव की राजधानी में 203 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक चिकित्सा महाविद्यालय में नवीनतम अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं से सुसज्जित चौबीसों घंटे केंद्रीय पुस्तकालय, विशेष चिकित्सा कर्मचारी, चिकित्सा प्रयोगशालाएं, स्मार्ट लेक्चर हॉल, अनुसंधान प्रयोगशालाएं, शरीर रचना संग्रहालय, क्लब हाउस और खेल सुविधाएं शामिल हैं.
इसमें विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के लिए आवासीय परिसर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
प्रधानमंत्री सिलवासा के सायली मैदान में 4850 करोड़ रुपये से अधिक की 96 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. इन परियोजनाओं में दादरा और नगर हवेली जिले के मोरखल, खेरडी, सिंदोनी और मसाट के सरकारी विद्यालय शामिल हैं.
इसके बाद पीएम दमन में देवका सीफ्रंट देश को समर्पित करेंगे. लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5.45 किलोमीटर का यह सीफ्रंट बनाया गया है. वह दमन में एक रोड शो भी करेंगे.