यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में अपने काफिले की सुरक्षित रवानगी के लिए रोके गए सामान्य यातायात में फंसी एक एंबुलेंस को अपनी गाड़ी रोककर जाने का रास्ता दिया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस तरीकाुक्त (यातायात) सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री का काफिला हजरतगंज से बंरेटिया बाग की तरफ रवाना होने के लिए निकलने वाला था. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक सामान्य प्रक्रिया के अनुसार उस रास्ते पर यातायात रोका गया था.
शाक्य के अनुसार, राज भवन के निकट योगी ने एक एंबुलेंस को यातायात में फंसे देखा तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिया कि अपना कारवां सड़क के एक किनारे पर रोक दें और एंबुलेंस को जाने का रास्ता दें. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की इस पहल की आम लोगों ने सराहना की. यातायात रोके जाने के कारण वहां खड़े लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र के भास्कर सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानवता का परिचय देते हुए एंबुलेंस को जाने दिया. हो सकता है कि इससे किसी की जान बच गई हो.