Rajasthan breaking News: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने और डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर लेकर 13-14 सितंबर को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक रूप से 5 हजार 778 पेट्रोल पंप बंद करने का घोषणा किया हैं।
270 से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी ने कहा की हरियाणा,पंजाब, दिल्ली और गुजरात के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट अधिक होने के कारण रिटेल आउटलेट पर ब्रिकी कम हो गई हैं।पिछले तीन वर्ष में करीब 270 से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं।
पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रहेंगे
हालांकि हडताल के दौरान एबुलेंस,अग्निशमन और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा।भाटी ने कहा की दो दिन के सांकेतिक बंद के दौरान यदि गवर्नमेंट पेट्रोल-डीजल पर लगे वैट को कम करने और अन्य मांगों का निवारण नहीं करती है तो 15 सितंबर से राज्य के पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रहेंगे।