दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने इस साल में अब तक नियमित यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड के प्रयोग के इस्तेमाल में वृद्धि दर्ज की है. कोविड महामारी से स्मार्ट कार्ड का प्रयोग लगभग 70 फीसदी रहा तो वहीं जनवरी 2022 से यह आंकड़ा लगभग 78 प्रतिशत तक पहुंच गया है.
वर्ष 2020 में दिल्ली मेट्रो में 3-4 महीने के लिए स्मार्ट कार्ड का प्रयोग 100 फीसदी तक हो गया था, जब एहतियातन 169 दिनों तक लगातार लॉकडाउन के बाद सितंबर 2020 में मेट्रो सेवाएं पुन: बहाल हुई थी.
वर्तमान में, लगभग 2.5 करोड़ मेट्रो स्मार्ट कार्ड प्रयोग में हैं. रोजाना औसतन 10-12 हजार मेट्रो स्मार्ट कार्ड की बिक्री मेट्रो स्टेशनों से होती है.
डीएमआरसी ने सिर्फ स्मार्ट कार्ड प्रयोग करने वाले ग्राहकों के लिए अधिकांश मेट्रो स्टेशनों पर अलग से डेडीकेटेड एक्जिट गेट भी मौजूद कराया है. साथ ही प्रत्येक यात्रा पर 10 प्रतिशत छूट दी जाती है तथा कम भीड़-भाड़ वाले समय (ऑफ पीक आवर) में मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है.
दिल्ली मेट्रो के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि, डीएमआरसी ने हाल ही में, स्टेशनों पर यात्रियों के समय की बचत करने और उन्हें कतार से छुटकारा देने के लिए स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करने के लिए कई नयी पहल की शुरूआत की है. जिसमें स्मार्ट कार्ड को टिकट वेंडिंग मशीन से रिचार्ज करने के लिए विभिन्न बैंको ने मेट्रो कॉम्बो कार्ड निर्गत करने, स्टेशन पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से लेनदेन की सुविधा के प्रयोग से नेट बैंकिंग और मोबाइल वालेट आदि विकल्प शामिल किया है.
डीएमआरसी अन्य मेट्रो प्रणालियों जैसे सिंगापुर और हांगकांग मेट्रो की भांति इस आंकड़े को बढ़ाने का इरादा रखती है, जहां मेट्रो के लगभग 100 प्रतिशत यात्री मेट्रो कार्ड द्वारा सुगम और आनंदायक यात्रा का रोजाना फायदा उठा रहे हैं.
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई समाचार है। इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है। ऐसे में संबंधित समाचार को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होग