दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार (18 सितंबर) को देशभर के पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि, ‘भाजपा, AAP को कुचलने का काम कर रही है. वह गुजरात में हार से डर रही है.’
यही नहीं केजरीवाल ने पीएम कार्यालय (PMO) में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख हीरेन जोशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बोला कि पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार ने गुजरात में कई समाचार चैनलों के मालिकों और संपादकों को AAP की कवरेज न दिखाने के लिए चेतावनी दी है. केजरीवाल ने दावा करते हुए बोला कि वो AAP को खबरों में जगह देने के लिए चैनल मालिकों और संपादकों को “गंदी गालियां” लिखकर भेजते हैं. दिल्ली मुख्यमंत्री ने आगे बोला कि, ‘मुझे कई संपादक दिखा रहे थे, जिसमें बड़े बड़े चैनलों के मालिक और उनके संपादक शामिल हैं. उन्हें गंदी गन्दी गलियां लिखकर भेजी गई हैं और बोला कि केजरीवाल को यदि अपनी समाचार में दिखाया तो ये कर देंगे, वो कर देंगे. AAP को दिखाने की जरूरत नहीं है, आप अपने चैनल का गलत उपयोग कर रहे हो.’