पेरिस, 04 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन एयरपोर्ट से फ्रांस के लिए रवाना हुए थे। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि पीएम मोदी ने कोपेनहेगन में बुधवार को दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जिसमें महामारी के बाद आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, नवाचार, डिजिटलीकरण, हरित और स्वच्छ विकास में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरे वहां पहले भारी संख्या में मौजूद प्रवासी भारतीयों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में होटल प्लाजा एथनी के बाहर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।