प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम के दौरे को लेकर जानकारी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि पीएम 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान बनिहाल काजीगुंड रोड टनल और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रतले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं के 3 रोड पैकेज शामिल हैं।
पीएम मोदी ने कहा है कि हम 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाएंगे। उन्होंने कहा ‘इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं जम्मू-कश्मीर में रहूंगा और वहां से पूरे भारत में ग्राम सभाओं को संबोधित करूंगा। इस दौरान 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया जाएगा।