पीएम का पड्डल में (PM Modi in HP) देवध्वनियों के साथ स्वागत किया जाएगा. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें कुल्लवी शाल और टोपी पहनाकर स्वागत करेंगे.
पीएम (PM Modi in HP) को युद्ध रणभेरी का प्रतीक रणसिंघा और कुल्लवी कारीगरी की उत्कृष्ट नक्काशी पट्टी वाली पोशाक भी भेंट की जाएगी. इसके बाद मंच पर पांच-पांच मिनट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे, जिसके बाद पीएम मोदी संबोधित करेंगे. मोदी के काफिले में तीन हेलिकाप्टर होंगे. दो कांगणी में उतरेंगे और एक सुंदरनगर पालीटेक्निक कॉलेज में खड़ा रहेगा. उधर, मुख्यमंत्री ने मौसम साफ रहने के लिए देव कमरूनाग से गुहार लगाई है.
- 12:30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर एयरफोर्स के हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे
- 12:45 बजे पड्डल मैदान में स्वागत
- 1:30 से 2:00 बजे के बीच 20 मिनट का संबोधन
- 2:30 बजे दिल्ली लौटेंगे
लंच पैक कर ले जाएंगे मोदी
पीएम मोदी के लिए लंच पैक किया जाएगा, जिसे वह अपने साथ लेकर जाएंगे. लंच में सेपू बड़ी, और गुच्छी का मधरा भी होगा. कुल्लू के अनार का जूस भी मोदी के लिए तैयार किया गया है.
नड्डा, शांता और विधायक अनिल के आने पर संशय
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के व्यस्तता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमारके स्वास्थ्य कारणों के चलते उनके आने पर संशय है. वहीं, मंडी से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा के आने पर भी संशय है. हालांकि मुख्यमंत्री ने बताया कि अनिल शर्मा उनके साथी हैं. इसलिए कार्यक्रम में वह साथ रहेंगे.सचिन कुमार गौतम, Newzbulletin.in में बतौर न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं. मूल रूप से दिल्ली-NCR से ताल्लुक रखते हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें 8 वर्ष से अधिक का अनुभव है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम किया है. पुस्तकों और ऐतिहासिक चीजों में दिलचस्पी है. लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप सचिन गौतम को उनके सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलो कर सकते हैं.