उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच प्रचार के लिए दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ अखिलेश यादव]
(Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकली गांधी हैं. भाजपा की केंद्र और यूपी की योगी सरकार बापू के सपने पूरा करने का काम कर रही है. वहीं, उन्होंने सपा प्रमुख को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखबारों में विज्ञापन देकर अपने विकास के कार्य गिनाए हैं, यदि अखिलेश को आपत्ति है तो सरकार और मुख्यमंत्री के ऊपर केस करें.