Tajinder Bagga Arrest: फिल्म कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान को लेकर उन पर हमलावर रहे तजिंदर पाल बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है और दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई है. अब पंजाब पुलिस के इस एक्शन पर कईं उठ सवाल उठने लगे हैं.
1. दिल्ली पुलिस के पास अपहरण का केस दर्ज
2. कुमार विश्वास ने AAP पर साधा निशाना
वहीं दूसरी तरफ इस गिरफ्तारी के बाद कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है. कुमार विश्वास ने पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को पंजाब के लोगों के टैक्स से हासिल पैसे का गलत इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है. कुमार विश्वास का कहना है कि भगवंत मान को अपनी पगड़ी का मान रखना चाहिए. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, प्रिय छोटे भाई ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया. पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं. पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो. पगड़ी सम्भाल जट्टा.
4. पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा का बयान आया सामने
तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर उनके पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा का बयान आया है. प्रीतपाल सिंह बग्गा ने पंजाब पुलिस पर आरेप लगाते हुए कहा, “आज सुबह 10-15 पुलिसकर्मी हमारे घर आए और तजिंदर को घसीटकर बाहर ले गए. जब मैंने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपना मोबाइल फोन उठाया, तो पुलिस मुझे दूसरे कमरे में ले गई और मेरे चेहरे पर मुक्का मारा.”
5. दिल्ली पुलिस को इस घटना की नहीं कोई जानकारी
बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा, “आज सुबह हमारे घर आए पुलिस कर्मियों ने कहा कि तजिंदर ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है. लेकिन दिल्ली पुलिस को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक डीसीपी अब यहां हैं.” फिलहाल पंजाब पुलिस के दो सीनियर अधिकारी जनकपुरी पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं.
क्या है मामला
दरअसल बग्गा, फिल्म कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बयान को लेकर उन पर हमलावर रहे हैं. मार्च महीने में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री ना करने को लेकर सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में एक बयान दिया था जिसपर काफी बवाल मचा. इसी पर बग्गा ने ट्वीट करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इससे पहले छत्तीसगढ़ में भी बग्गा के खिलाफ एफआईर दर्ज हो चुका है, जिसमें बग्गा पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप था.
एफआईआर में बग्गा की टिप्पणियों का उल्लेख है, इसमें 30 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध के दौरान केजरीवाल के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों का भी जिक्र है. भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने दावा किया था कि पंजाब पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके घर पहुंची थी, लेकिन उन्हें उनके खिलाफ किसी प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी.