राजस्थान के करौली में 2 अप्रैल को नवसंवत्सर पर निकाली गई रैली के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना से पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा लगाए कर्फ्यू को रविवार से हटा लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्दर पारस राम मीणा ने बताया कि करौली में स्थिति सामान्य होने के चलते रविवार सुबह 7 बजे तक के लिए घोषित कर्फ्यू की अवधि की खत्मि पर उसे आगे नहीं बढ़ाया गया. मीणा के अनुसार, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संभलाईा की धारा-144 लागू रहेगी. उन्होंने बताया कि संवेदनशील जगहों पर एहतियाती तौर पर अतिरिक्त पुलिस दस्तों की तैनाती की गई है.
करौली में शोभा यात्रा के दौरान पथराव, कर्फ्यू हटा, धारा-144 बरकरार
169