Atiq Ahmed Ashraf Murder: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर मर्डर कर दी गई है। पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद भी दोनों को प्रयागराज में स्थित मेडिकल कॉलेज के पास तीन हमलावरों ने मृत्यु के घाट उतार दिया है। यह सब तब हुआ जब अतीक अहमद और अशरफ मीडिया से मुखातिब होने वाला था। आश्चर्य की बात यह भी रही कि जिन हमलावरों ने गोलियां बरसाई हैं उनके गले में भी चैनल का आईडी कार्ड टंगा हुआ था। इतना ही नहीं उनके हाथ में डमी कैमरा भी था।
हमलावरों के गले में आईडी?
दरअसल, अतीक अहमद और अशरफ दोनों मीडिया के सामने उस समय थे जब दोनों को मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। ठीक इसी समय मीडियाकर्मियों के बीच उपस्थित तीन लुटेरों ने मेडिकल कॉलेज के सामने ही अतीक और अशरफ के ऊपर गोलियां बरसा दीं और दोनों को भून दिया। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। इसी बीच चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों के गले में मीडिया चैनल की आईडी थी। हालांकि यह फर्जी आईडी भी हो सकती है।
फर्जी आईडी कार्ड टांगकर पहुंचे!
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये तीनों किसी फर्जी न्यूज चैनल की आईडी टांगकर पहुंचे थे ताकि किसी को संदेह ना हो और वे ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि लोग उनको मीडियाकर्मी समझ लें। इतना ही नहीं उनके हाथ में डमी कैमरा भी था। सोशल मीडिया पर जब इस मर्डर का वीडियो वायरल हुआ तो कई यूजर्स ने भी यह प्रश्न पूछा कि वे कैसे मीडिया का कार्ड पहनकर पहुंच गए थे। लेकिन वे फर्जी आईडी कार्ड टांगकर पहुंचे थे।
तुरंत हाथ ऊपर खड़े कर दिए!
जैसे ही तीनों हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया, तुरंत उन्होंने अपने हाथ ऊपर खड़े कर दिए और सरेंडर कर दिया। पुलिस तीनों हमलावरों पूछताछ कर रही है। अंदेशा जताया कि अतीक के जुल्मों से पीड़ित या किसी पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इधर घटना के बाद गवर्नमेंट एक्शन में है और अतीक की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसवालों को तुरन्त असर से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।