169
देहरादूनः पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेत्री मीनाक्षी लेखी ने विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है। वहीं मतगणना के 10 दिन बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का बेहतर विकास होगा।
मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहाः-
- उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद
- उत्तराखंड नंबर वन राज्य बनेगा
- उत्तराखंड के विकास में तेजी आएगी
- उत्तराखंड अग्रणी राज्य बनेगा
- पीएम के विजन पर काम जारी रहेगा