265
भुवनेश्वर. कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को ओडिशा में आनें वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की.
कांग्रेस ने राज्य की 147 विधानसभा सीटों में से 49 और 21 लोकसभा क्षेत्रों में से आठ के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. ओडिशा में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे जो चार चरणों 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे. नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.