Congress News: कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी लगातार केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साध रहे हैं। बेरोजगारी हो या कोविड-19 , वैक्सीन हो या बेड की कमी, चाइना हो या फिर राफेल राहुल किसी मामले पर नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरना नहीं चूकते। एक बार फिर राहुल ने ट्वीट कर नरेन्द्र मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, चलता जा रहा है बीजेपी सरकार का जन उत्पीड़न अभियान, अब चलेगा कांग्रेस पार्टी का जनजागरण अभियान। अन्याय का उत्तर लेकर रहेंगे।
उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने यूपी के कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति अल्ताफ (22) अन्य लोगों की की मृत्यु को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि, सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मृत्यु जैसी घटनाओं से साफ है कि रक्षक भक्षक बन चुके हैं। उप्र पुलिस हिरासत में मृत्यु के मुद्दे में देश में सबसे ऊपर है। बीजेपी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।