एलन मस्क ने दावा किया है कि गूगल ने डोनाल्ड ट्रंप कीवर्ड को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है. उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि गूगल में डोनाल्ड ट्रंप टाइप करने के बाद डोनाल्ड डक और डोनाल्ड (रोनाल्ड) रिगन का नाम आ रहा है.
डोनाल्ड डक एक प्रसिद्ध कार्टून कैरेक्टर है और रोनाल्ड रिगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति हैं. एलन मस्क ने बोला है कि कहीं यह अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप तो नहीं है. कई यूजर्स ने भी एलन मस्क का सपोर्ट किया है, हालांकि जब मीडिया ने डोनाल्ड ट्रंप सर्च किया तो हमें परिणाम मिले. ऐसे में यह हो सकता है कि केवल अमेरिका सर्किल के लिए गूगल ने यह निर्णय लिया हो, हालांकि गूगल ने अभी तक इस इल्जाम पर उत्तर नहीं दिया है
आपको बतातें चले कि आनें वाले चुनाव में ट्रंप के सामने डेमोक्रेट उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन थे लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण वे अब मैदान से बाहर हैं. बाइडेन ने स्वयं की स्थान कमला हैरिस को मैदान में उतारने की वकालत की है.